Terapanth Yuvak Parishad
Ahmedabad
एटीडीसी भारत में अग्रणी डायग्नोस्टिक श्रृंखलाओं में से एक है, जो किफायती कीमतों पर सर्वोत्तम श्रेणी की प्रयोगशाला में परीक्षण सेवाएं प्रदान करती है। अहमदाबाद में प्रथम आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC) की स्थापना 2016 में तथा दूसरे ATDC सेंटर एवं डेंटल केयर सेंटर की स्थापना वर्ष 2020 में की गयी। ATDC अपनी सर्वश्रेष्ठ परीक्षण सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को किफायती उपचार करने के लक्ष्य में निरंतर गतिमान है।
तेयुप द्वारा मरणोपरांत नेत्रदान की प्रेरणा दी जा रही है। भारत में बड़ी संख्या में लोग कॉर्निया अंधत्व से पीड़ित हैं। इस प्रकार के अंधेपन को कॉर्निया प्रत्यारोपण के माध्यम से ठीक किया जा सकता है जो नेत्रदान से ही संभव है। फिर भी भारत में केवल 5% मांग ही पूरी हो पाती है। तेयुप द्वारा ये कार्यक्रम जन जागृति के माध्यम से किया जा रहा है।
मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (एमबीडीडी) परियोजना अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) की एक उप-विंग है जो सामुदायिक सेवाओं के माध्यम से देश की सेवा करने का संकल्प लेती है।
अभातेयुप को एक ही दिन में सर्वाधिक रक्त यूनिट एवं सर्वाधिक रक्तदान कैंप आयोजित करने के लिए प्रतिष्ठित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (2014) एवं वर्ल्ड बुक्स ऑफ रिकॉर्ड (2022) में अपना नाम दर्ज कराने वाली भारत की एकमात्र संस्था है। इस अभियान में तेयुप अहमदाबाद हमेशा अग्रणी रहकर भाग लेता है और वर्ष 2022 में एक दिन में 50 कैंप और 5076 ब्लड यूनिट कलेक्ट किए। हम यह सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम करते हैं कि भारत के हर कोने में किसी भी जरुरतमंद को रक्त की कमी न हो।
आचार्य प्रवर की अहिंसा यात्रा के अन्तर्गत रास्ते की सेवा एवं देशभर में विचरण करने वाले चारित्रात्माओं की रास्ते की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व अभातेयुप 'युवा वाहिनी' के अन्तर्गत निर्वहन करता है।
युवा वाहिनी के अन्तर्गत अभातेयुप की टीम सहित देशभर की शाखा परिषद् के सदस्य आचार्य प्रवर की अहिंसा यात्रा एवं चारित्रात्माओं की रास्ते की सेवा में सहभागी बनते हैं और जागरुकता के साथ प्रदत्त दायित्व का निर्वहन करते हैं। इस आयाम के माध्यम से युवकों को पूज्यप्रवर तथा चारित्रात्माओं की निकट सेवा का सौभाग्य प्राप्त होता है तथा उन्हें एक श्रावक के रुप में साधुचर्या की रीति-नीति के बारे में आवश्यक ज्ञान प्राप्त होता है।
भारत सरकार की सुरक्षा इकाई नेशनल डिजास्टर राहत फोर्स के साथ संयुक्त रुप से तेरापंथ टास्क फोर्स TTF द्वारा मिशन एम्पोवेर्मेंट अंतर्गत युवाओं और किशारों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाता है।
उन्हें प्राकृतिक आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु सक्षमता और दक्षता प्राप्त करना सिखाया जाता है।
वर्तमान समय में शिक्षा का महत्व और प्रसार दिनो-दिन बढ़ता जा रहा है। उच्च और स्तरीय शिक्षा के लिए छोटे गांवों एवं नगरों के विधार्थियों को शहरों तथा महानगरों की ओर जाना पड़ता है। अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चे की अच्छी शिक्षा की व्यवस्था हो और उसको घर से दूर दूसरे स्थान पर रहने के लिए घर जैसा स्वस्थ माहौल मिले। अभातेयुप ने समाज की इस अपेक्षा को समझते हुए देश के विभिन्न शहरों व महानगरों में 'आचार्य तुलसी जैन हॉस्टल' प्रारंभ करने का बीड़ा उठाया।इसी विजिन को पूरा करने में तेयुप अहमदाबाद ने बड़ा कदम उढ़ाते हुए वर्ष 2022 में आचार्य तुलसी जैन गर्ल्स हॉस्टल की शुरुआत की।
आचार्यप्रवर की सेवा में देश-विदेश से आने वाली युवा शक्ति के लिए चौका सत्कार निरंतर गतिशील है।
इसके अंतर्गत मेडिसिन की रियायती दरों पर उपलब्ध कारवाई जाती है। तेयुप अहमदाबाद ने वर्ष 2023 में इसका शुभारंभ किया। इसके द्वारा हर परिवार अपने घर बैठे फ्री होम डिलीवरी वो कम से कम 20% और अधिकतम 70% तक की छुट भर नॉन-जेनेरिक (स्टैंडर्ड) दवाइयाँ प्राप्त कर सकता है। इस उपक्रम से हर व्यक्ति मासिक दवाइयों के खर्च में भरी बचत कर सकता है।