Loading...

संस्कार

मैं हूँ सामायिक साधक

तेरापंथ समाज के युवा अध्यात्म एवं आत्म कल्याण की दिशा में आगे बढ़े, इस हेतु अभातेयुप द्वारा ‘मैं हूं सामायिक साधक’ आयाम संचालित किया जा रहा है। ‘सामायिक’ अध्यात्म का पहला सोपान है। सामायिक समता का अभ्यास और साधना है और इंद्रियों को अंतर्मुखी, मन को शांत, स्थिर एवं समाधिमय बनाने का उपक्रम है। जीवन में सामायिक की उपासना का एक महत्त्वपूर्ण स्थान है।

तेयुप अहमदाबाद के युवा हमेशा से अध्यात्म में अग्रणी रहे है और पिछले 12 वर्षों से प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को सामूहिक सामायिक का अभिनव आयोजन किया जाता है। अभी इसके 150 वी मासिक सामायिक का आयोजक किया गया था।

तपोयज्ञ

दृढ़ संकल्प शक्ति तथा संयम की साधना से तप के क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है। तपस्या के द्वारा आत्मा निर्मल बनती है। तेरापंथ समाज के युवकों एवं किशोरों में त्याग की चेतना के जागरण हेतु अभातेयुप द्वारा ‘तपोयज्ञ’ के नाम से एक आयाम चलाया जा रहा है। यह तपस्या का महायज्ञ है। तेयुप अहमदाबाद की युवा शक्ति हमेशा से त्याग-तपस्या में आगे रही है। प्रतिदिन युवक एकासन एवं ज़मीकंद का त्याग करते है और ये लड़ी पूरे वर्ष भर अनवरत चलती है। इस वर्ष युवाओं ने रिकॉर्ड स्तर पर अठाई करते हुये महातपोनुष्ठान में मुख्य भागीदारी निभायी।

जैन संस्कार विधि

जैन समाज कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से हो उसके लिए अभातेयुप कार्य कर रही है। देश के अनेक क्षेत्रों में जैन संस्कार विधि से नामकरन, जन्म-दिवस, रजत-जयन्ती एवं वैवाहिक संस्कार आयोजित हो रहे है। तेरापंथ समाज से जो भी जैन संस्कार विधि के कर्यो से जुड़ना चाहते हैं एवं अपनी सेवायें प्रदान करना चाहते है, वो व्यक्तिगत रूप से हमसे सम्पर्क करें ताकि आवश्यकता के समय उनका उपयोग हो सके।

अहमदाबाद में प्रतिवर्ष रिकॉर्ड स्तर पर जैन संस्कार विधि के कार्य होते है और परिषद् को इसके 28 संसकारकों का निरंतर सहयोग मिलता रहता है। जैन संस्कार विधि से कार्य संपादित करवाने के लिए परिषद् से संपर्क करें।

Confident Public Speaking

वक्तृत्व कला के विकास के लिए व्यक्ति में आत्मविश्वास या मंच पर जाकर बोलने साहस होना सबसे ज्यादा जरूरी है। आत्मविश्वास के साथ यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक मंच पर बोल सकता है तो वह एक दिन अवश्य कुशल वक्ता बन सकता है। अभातेयुप तेरापंथ समाज के युवकों की वक्तृत्व कला और शैली का विकास करते हुए उन्हें Confident Public Speaking - CPS के माध्यम से श्रेष्ठ वक्ता बनने का सुअवसर प्रदान करता है। अभातेयुप विभिन्न क्षेत्रों में इस आयाम की कक्षाएं आयोजित करती है एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षकों को भेज कर युवकों को वक्तृत्व कला में प्रशिक्षित करने का प्रयास करती है। अहमदाबाद में सीपीएस की निरंतर कार्यशाला का आयोजान होता रहा है और इस वर्ष भी एक साथ दो कार्यशालाओं का आयोजन हुआ है।

व्यक्तित्व विकास कार्यशाला

अभातेयुप एक ऐसी निर्माणशाला है, जहां युवकों को अपने व्यक्तित्व में निरन्तर निखार लाने और विकास के सुअवसर प्राप्त होते हैं। अभातेयुप के निर्देशन में शाखा परिषद् द्वारा स्थानीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर व्यक्तित्व विकास कार्यशालाओं का आयोजन कर क्षेत्र के युवाओं को व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जाता है। अभातेयुप मोटिवेशनल स्पीकर एवं इस क्षेत्र के विशेषज्ञ व्यक्तियों को प्रशिक्षण हेतु भेजती है। सैंकड़ों शाखा परिषद् के हजारों युवक इस उपक्रम से लाभान्वित होते हैं। अहमदाबाद मे भी विभिन्न विषयों पर व्यक्तित्व विकास कार्यशालाओं का आयोजन होता रहता है।