Loading...

संगठन

तेरापंथ किशोर मण्डल

तेरापंथ समाज के 15 से 21 वर्ष के किशोरों का एक मंच है-‘तेरापंथ किशोर मण्डल’। किशोरावस्था संस्कार निर्माण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस अवस्था में किशोरों को अपनी सुसंस्कृति व सुसंस्कारों में ढ़ालते हुए उन्हें उनके स्वयं के विकास के साथ समाज और राष्ट्र के विकास की दिशाएं तय करने हेतु समुचित मार्गदर्शन की अपेक्षा होती है। अभातेयुप तेरापंथ समाज के किशोरों को तेरापंथ किशोर मण्डल के माध्यम से उनके समुचित विकास की सही राह प्रशस्त करता है। किशोरों के सर्वांगीण विकास के साथ अध्यात्म और नैतिकता के संस्कार पुष्ट करने का प्रयास इस मंच के माध्यम से किया जाता है। यही किशोर युवा बनकर समाज और देश के विकास में सहायक बनते हैं। अभातेयुप अपने अनेक आयामों में तेरापंथ किशोर मण्डल के किशोरों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें संघ, समाज व राष्ट्र के विकास में सहायक बनने का अवसर प्रदान करती है। वर्तमान में देशभर में 146 पंजीकृत तेरापंथ किशोर मण्डल कार्यरत हैं।

टीकेएम-अहमदाबाद करीब 150 किशोरों का एक शसक्त संगठन है तो हर समय संघ और संघपति के प्रति समर्पित होकर कार्य करता है। अहमदाबाद टीम ने नेशनल टीम पथ दर्शक के रूप में कई कार्यों को किया है और हमेशा नेशनल स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

फिट युवा: हिट युवा

‘पहला सुख निरोगी काया’-इस सुक्ति को ध्यान में रखते हुए अभातेयुप युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक बनाए रखने हेतु ‘फिट युवा: हिट युवा’ आयाम संचालित कर रही है। इसके अन्तर्गत युवाओं को योगाभ्यास, ध्यान आदि को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी जाती है। युवा चुस्त-दुरस्त कैसे रह सकें, इसका प्रशिक्षण इस उपक्रम के अन्तर्गत देने का प्रयास किया जाता है। युवक चुस्त-दुरस्त रहेंगे, तभी वे परिवार, समाज और देश की सेवा कर सकेंगे। इसके अन्तर्गत मैराथन प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है।

सरगम

अभातेयुप तेरापंथ समाज की प्रतिभाओं को आगे लाने एवं उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रस्तुतिकरण हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करती है। तेरापंथ समाज में संगीत के क्षेत्र में अनेक प्रतिभाएं मौजूद हैं। अभातेयुप ‘सरगम’ के माध्यम से उन्हें मंच पर सार्वजनिक प्रस्तुति का अवसर प्रदान करती है। ‘सुरों का महासंग्राम’ के रूप में शाखा परिषद् के माध्यम से संचालित यह उपक्रम स्थानीय स्तर से प्रारम्भ होकर ग्रांड फिनाले तक पहुंचता है। इस मंच से तेरापंथ समाज के ऐसे संगायक सामने आए हैं, जिन्होंने संगीत के क्षेत्र में अप्रत्याशित लोकप्रियता हासिल की है।

Jain Terapanth News

संचार क्रांति के इस दौर में व्यापक सम्पर्क और व्यापक प्रचार-प्रसार का सुगम साधन है-सोशल मीडिया। अभातेयुप के अन्तर्गत ‘जैन तेरापंथ न्यूज JTN’ सोशल नेटवर्किंग का एक सशक्त उपक्रम है। इसके माध्यम से अभातेयुप एवं शाखा परिषद् द्वारा संचालित सभी गतिविधियों, कार्यक्रमों आदि का त्वरित गति से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाता है। JTN के अन्तर्गत देश-विदेश में तेरापंथी क्षेत्रों से संघीय समाचारों के संकलन एवं प्रेषण हेतु प्रतिनिधि अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिनिधियों द्वारा समाचार अभातेयुप के इस आयाम के कंट्रोल रूम तक प्रेषित किए जाते हैं। कंट्रोल रूम द्वारा उनकी विश्वसनीयता और प्रामाणिकता की जांच करते हुए सूचनाएं एवं समाचार जारी किए जाते हैं। इस आयाम से अभातेयुप के सभी आयामों एवं योजनाओं को काफी अच्छी गति प्राप्त हो रही है और समाज का उत्साह भी परिलक्षित हो रहा है।

युवाशक्ति निर्देशिका

संगठन की सुदृढ़ता की दृष्टि से देशभर के सम्पूर्ण युवाओं के सम्पर्क सूत्र से सम्बन्धित अपेक्षित जानकारी का संग्रहण आवश्यक कार्य है। अभातेयुप गत कुछ समय से इस दिशा में गतिशील है और ‘युवा शक्ति निर्देशिका’ के अन्तर्गत डेटा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। इस आयाम के अन्तर्गत शाखा परिषद्ं अपने क्षेत्र के समस्त युवकों से सम्पर्क कर उनके बारे में आवश्यक जानकारी एकत्रित करती है, उन्हें अभातेयुप के आयामों से अवगत करवाते हुए उनसे जुड़ने का आह्वान करती है। शाखा परिषद् द्वारा एकत्रित यह जानकारी अभातेयुप के पास संग्रहित होती है। अभातेयुप उसे अपनी वेबसाईट पर अपलोड करते हुए शीघ्र ही एक डिजिटल डायरेक्टरी के रूप में भी प्रस्तुत करने जा रही है। एक-दूसरे से सम्पर्क एवं युवकों को विभिन्न संघीय प्रवृत्तियों में जोड़ने की दृष्टि से यह एक उपयोगी कदम होगा।